चुकंदर को खाने में इस्तेमाल करने के 7 तरीके 

चुकंदर रेसिपी

बेशक चुकंदर खाने से विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसे आप अलग-अलग तरीकों से अपने दैनिक भोजन में शामिल कर सकते हैं। तो जानते हैं सात दिलचस्प और स्वादिष्ट चुकंदर रेसिपी के बारे में!

"यह एक लोकप्रिय रेसिपी है, ज्यादातर डायबिटीज और कमजोरी से पीड़ित लोगों को चुकंदर जूस पीने की सलाह दी जाती है।" चुकंदर के जूस में गाजर, संतरे या पुदीने को भी मिला सकते हैं।

चुकंदर का जूस

1.

चुकंदर को कद्दूकस करें और आटे के साथ गूँथ लें, इसमें स्वादानुसार मसाले मिलाएं। इस तरह बनाए गए लाल रंग के परांठे काफी स्वादिष्ट होते हैं।

चुकंदर का पराठा

2.

सलाद आपके दिन की पौष्टिक शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है। चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटें और इसे खीरे, टमाटर जैसी अन्य सलाद सामग्री के साथ मिलाकर खाएं।

3.

चुकंदर का सलाद

चुकंदर सूप काफी यूनिक रेसिपी है। आप अपने स्वाद के अनुसार गाजर, पत्तागोभी जैसी सब्जियां या अन्य सामग्री इसमें मिला सकते हैं। इसे गर्म या ठंडा परोसा जा सकता है।

चुकंदर का सूप

4.

चुकंदर को पीसकर मुलायम पेस्ट बनाएं और इसे जीरा, धनिया और हल्दी जैसे मसालों के साथ पकाएं। इसमें थोडा दही भी मिलाकर तैयार स्वादिष्ट चुकंदर की सब्जी को चावल या रोटी के साथ खाएं।

चुकंदर की सब्जी

5.

यह एक स्वादिष्ट मिठाई है, कद्दूकस चुकंदर को दूध में चीनी और घी के साथ धीमी गति से पकाने से हलवा तैयार होता है। आप इसमें नट्स और इलायची मिलाकर खाने के लिए परोसे। 

चुकंदर का हलवा

6.

अचार हमेशा से भारतीय व्यंजनों का एक अभिन्न अंग रहे हैं। कटा हुआ चुकंदर, हरी मिर्च, नमक, सिरका और मसाले के साथ पकाकर अचार तैयार किया जाता है।  

चुकंदर का अचार

7.

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें