दिल के बारे में 8 बेहतरीन रोचक तथ्य 

दिल का काम प्यार मोहब्बत करना नहीं है, बल्कि यह शरीर में रक्त का परिसंचरण करता है, ब्लड को स्टोर करता है और ऑक्सीजन युक्त रक्त को पूरे शरीर में भेजता है।

इस दौर में दिल के बारे में कई भ्रांतियां और गलतफहमियां प्रचलन में हैं, जिसके कारण आपको हृदय के बारे में इन 8 रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

दिल राईट या लेफ्ट साइड में नहीं बल्कि छाती के बीचों बीच होता है।

औसतन मुट्ठी के आकार का दिल एक दिन में लगभग 115,000 बार धड़कता है।

दिल एक दिन में लगभग 2,000 गैलन (7570 लीटर) और जीवन भर में 16 करोड़ लीटर खून पंप करता है।

प्रेगनेंसी के चार सप्ताह बाद से ही बच्चे का दिल धड़कने लगता है।

हंसना ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, एक बार जोर से हंसने से पूरे शरीर में 20% से अधिक ब्लड फ्लो होता है।

पिग्मी श्यू को सबसे अधिक तेज दिल की धड़कन वाला जीव माना जाता है, इसकी ह्रदय गति प्रति मिनट 1,200 बीट्स है।

एक स्टडी में पाया गया कि जो व्यक्ति सप्ताह में 3-4 बार sex करते हैं, उनमें ह्रदय रोग से मौत होने का खतरा कम होता है।

दिल टूटने की कंडीशन को “ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम” कहा  जाता है। दिल टूटने पर हार्ट अटैक के समान लक्षण प्रगट होते हैं।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें।