अत्यधिक ठंड से शरीर को होने वाले खतरे

ठंड के दिनों में हमारी बॉडी अपना तापमान नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करती  हैं।

शरीर में ठंड लगने या ज्यादा देर अधिक ठंड में रहने से शरीर की सेहत को होने वाले नुकसान या स्वास्थ्य खतरे निम्न हैं:

श्वसन समस्याएं

ठंडी हवा श्वसन प्रणाली पर बुरा असर डालती है, इससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी, और घरघराहट होती है।

हाइपोथर्मिया

ठंड से शरीर की संग्रहीत ऊर्जा खर्च हो जाती है। इससे हाइपोथर्मिया हो सकता है, जिसमें शरीर का तापमान 95°F से कम हो जाता है।

शीतदंश

अत्यधिक ठंड में खुली त्वचा में शीतदंश हो सकता है। इससे रक्त प्रवाह कम और गर्म रक्त की कमी से त्वचा ऊतक जमने और फटने लगते हैं।

लो इम्यूनिटी

ठंडा तापमान आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमज़ोर कर सकता है, इससे आप बीमारी हो सकते हैं।

कार्डियल स्ट्रेन

ठंड के कारण ब्लड वेसेल्स पर ज़्यादा दबाव पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, और ब्रेन स्ट्रोक तथा हार्ट अटैक हो सकता है।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें