अपने घर लगाने के लिए 

Best Money Plants

Arrow
Arrow

मनी प्लांट सबसे प्रसिद्ध इनडोर पौधों में से एक है, जो वास्तु से लेकर घर की शोभा बढ़ाने के लिए उगाया जाता है।

मनी प्लांट घर में सौभाग्य, भाग्य और समृद्धि लाने के लिए जाने जाते हैं और यह बागवानों के लिए एक उत्कृष्ट पौधा है।

डेविल्स आइवी या पोथोस के नाम से जानने वाले मनी प्लांट के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से घर पर लगाने के लिए सबसे अच्छे मनी प्लांट निम्न हैं।

गोल्डन पोथोस

मनी प्लांट की सबसे लोकप्रिय किस्म गोल्डन पोथोस कम रोशनी में उग सकता है तथा इसमें पीले या सुनहरे रंग के दिल के आकार के पत्ते होते हैं।

मार्बल क्वीन पोथोस

अन्य मनी प्लांट किस्मों की तुलना में धीमी गति से बढ़ने वाले मार्बल क्वीन पोथोस में हरे और सफेद पत्ते होते हैं, जो छोटे स्थानों पर उगाने के लिए आदर्श है।

जेड पोथोस

बुकशेल्फ़ पर रखने के लिए एकदम बेस्ट जेड पोथोस के पौधे में अंडाकार आकार के हरे पत्ते होते हैं जो अन्य मनी प्लांट की तुलना में छोटे होते हैं।

नियॉन पोथोस

इस मनी प्लांट के प्रकार में चमकीले हरे, और लगभग फ्लोरोसेंट रंग के पत्ते होते हैं, जो ऑफिस या बेडरूम के लिए एकदम सही है। 

चाइनीज मनी प्लांट

अपनी गोल पत्तियों और सौभाग्य लाने की क्षमता के कारण वर्षों से यह काफी लोकप्रिय है। इसे उगने के लिए कम से कम पानी की आवश्यकता होती है। 

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरूर करें।