Loading Now

क्या सेब के बीज में जहर होता है: क्या होगा यदि इन्हें खाया जाए? – Are Apple Seeds Poisonous In Hindi

क्या सेब के बीज में जहर होता है: क्या होगा यदि इन्हें खाया जाए? - Are Apple Seeds Poisonous In Hindi

क्या सेब के बीज में जहर होता है: क्या होगा यदि इन्हें खाया जाए? – Are Apple Seeds Poisonous In Hindi

सेब दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है और यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। सेब में पांच बीज पॉकेट होते हैं, प्रत्येक पॉकेट में अलग-अलग संख्या में छोटे काले बीज होते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि सेब के बीज में जहर होता है, जबकि अन्य लोग उन्हें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं। बेशक मीठे स्वाद वाले सेब के फल स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, लेकिन इनके छोटे काले बीज की एक अलग कहानी है। इन बीजों में एमिग्डालिन (amygdalin) होता है, यह पदार्थ मानव पाचन एंजाइमों के संपर्क में आने पर साइनाइड उत्पन्न करता है, जो हमारे लिए जहरीला है। लेकिन यदि आप गलती से कुछ बीज खा लेते हैं, तो कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं होती है। चूँकि सेब सेहत के लिए बेहद लाभदायक है, अतः सेब खाते समय इसके बीजों को नहीं खाना चाहिए।

आज के इस लेख में आप जानेगें कि सेब के बीज क्यों नहीं खाने चाहिए, क्या सेब के बीज में जहर होता है, और क्या सेब के बीज खाने से मौत हो सकती है? और भी बहुत कुछ।

एप्पल बीज क्यों नहीं खाने चाहिए – Why apple seeds should not be eaten in Hindi

एप्पल बीज क्यों नहीं खाने चाहिए - Why apple seeds should not be eaten in Hindi

सेब का बीज कड़वा होता है। अध्ययनों में पाया गया है कि सेब के बीज का सेवन शरीर में विषाक्तता का कारण बन सकता है। चूँकि सेब के बीज शरीर के अन्दर हाइड्रोजन साइनाइड बनता है, जिसकी अधिक मात्रा हृदय और मस्तिष्क के लिए घातक होती है और कोमा या मृत्यु का कारण भी बन सकती है।

यदि किसी ने गलती से सेब का बीज निगल लिया है, तो इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जब कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में सेब के बीज को चबाकर खाता है, तो उसके शरीर में साइनाइड विषाक्तता के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। चूँकि सेब सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है, अतः सेब खाते समय इसके बीजों को निकालने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

(यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर क्या है, नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल की कम्पलीट जानकारी…)

क्या सेब के बीज में जहर होता है – Are Apple Seeds Poisonous in Hindiक्या सेब के बीज में जहर होता है - Are Apple Seeds Poisonous in Hindi

सेब के बीजों के अन्दर एमिग्डालिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर के अंदर हाइड्रोजन साइनाइड (एक विषाक्त पदार्थ) के उत्पादन का कारण बनता है। परन्तु इन बीजों में एमिग्डालिन (amygdalin) की सांद्रता बेहद कम होती है, जिसके कारण एक-दो बीज खाने से शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं होता। लेकिन सेब के 200 बीज को चबाकर खाने से साइनाइड विषाक्तता के गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यकृत रोग (liver disease) या शरीर की डिटॉक्सिफाई क्षमता कम होने की स्थिति में सेब के बीज नहीं खाने चाहिए।

सेब के बीज के अन्य फलों के बीजों में भी यह जहर हो सकता है, जससे इन बीजों का सेवन जीवन के लिए घातक होता है:

  • खुबानी (apricots)
  • आड़ू (peaches)
  • चेरी (cherries), इत्यादि।

एप्पल सीड साइनाइड की कितनी मात्रा खतरनाक होती है – How much cyanide is dangerous in Hindi

एप्पल सीड साइनाइड की कितनी मात्रा खतरनाक होती है - How much cyanide is dangerous in Hindi

शरीर के प्रति किलोग्राम वजन पर लगभग 0.5-3.5 मिलीग्राम साइनाइड मनुष्यों में विषाक्तता का कारण बनता है। साइनाइड विषाक्तता के लक्षणों में पेट में ऐंठन, सिरदर्द, मतली और उल्टी शामिल हैं, और गंभीर विषाक्तता के कारण हृदय गति रुकना, सांस लेने में कठिनाई, कोमा और मृत्यु हो सकती है।

एक अध्ययन में, सेब के प्रति ग्राम बीज में एमिग्डालिन की मात्रा लगभग 3 मिलीग्राम (एक बीज लगभग 0.7 ग्राम) पाई गई। चूंकि एमिग्डालिन नामक यौगिक एक साइनाइड-और-शुगर आधारित अणु है। इसलिए एमिग्डालिन का सम्पूर्ण द्रव्यमान हाइड्रोजन साइनाइड में परिवर्तित नहीं होगा, इनमें से कुछ शुगर अणुओं का निर्माण करेगा। अतः स्पष्ट है कि शरीर पर एप्पल सीड साइनाइड का प्रभाव देखने के लिए बड़ी संख्या में सेब के बीज खाने होंगे।

अनुमानतः 75 किग्रा वजन वाले व्यक्ति के लिए, लगभग 200 सेब के बीज घातक हो सकते है, इन्हें चबाकर खाने से  व्यक्ति की जान तक जा सकती है।

एप्पल सीड साइनाइड कैसे काम करता हैHow apple seeds cyanide works in Hindi

साइनाइड एक बेहद जहरीला रसायन है, जिसका उपयोग रासायनिक युद्ध और सामूहिक आत्महत्या में किया जा चुका है।

सेब के बीज निगलने से बीज की कठोर परत एमिग्डालिन नामक जहरीले यौगिक को रिलीज नहीं होने देती है, लेकिन सेब के अधिक बीजों को जानबूझकर अच्छी तरह से चबाकर खाने से जीवन के लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सेब के बीजों में एमिग्डालिन नामक एक यौगिक होता है, जो साइनाइड-और -शुगर आधारित अणु है। यदि बीज को चबाया जाता है, तो मानव या पशु एंजाइम एमिग्डालिन के संपर्क में आते ही अणु के शुगर भाग को अलग कर देते हैं और जहरीली गैस हाइड्रोजन साइनाइड बनाते हैं। छोटी मात्रा में साइनाइड का उत्पादन शरीर के एंजाइमों द्वारा डीटॉक्सीफाई (detoxify) किया जा सकता है, लेकिन इसकी बड़ी मात्रा खतरनाक हो सकती है।

साइनाइड शरीर के अन्दर रक्त की ऑक्सीजन ग्रहण क्षमता को अवरुद्ध कर देता हैं, जिससे मस्तिष्क या हृदय को नुकसान पहुंच सकता है और पीड़ित व्यक्ति की असमय मृत्यु हो सकती है।

(यह भी पढ़ें: कृत्रिम मिठास पैदा करने वाले पदार्थों के नाम और उनका उपयोग…)

सेब के बीज की विषाक्तता के लक्षणSymptoms of apple seeds poisoning in Hindi

सेब के बीजों को चबाकर खाने से जल्द से जल्द साइनाइड विषाक्तता के लक्षण दिखने शुरू हो सकते हैं। सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, पेट में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी, चक्कर आना, कमजोरी आदि शामिल हैं। शरीर में साइनाइड की उच्च मात्रा से सांस लेने में तकलीफ होने, दौरे (seizures) पड़ना, बेहोंशी, इत्यादि लक्षण उत्पन्न होते हैं।

(यह भी जानें: लाल रक्त कोशिका का निर्माण, कार्य, संरचना विज्ञान और रोग…)

2 comments

comments user
Mona

Nice post

    comments user
    sciencetaj.com

    thank you

Post Comment

You May Have Missed