जीव विज्ञान की शाखाएँ और उनके जनक की पूर्ण जानकारी - Branches Of Biology And Their Fathers In Hindi

जीव विज्ञान की शाखाएँ और उनके जनक की पूर्ण जानकारी – Branches Of Biology And Their Fathers In Hindi

हमारी पृथ्वी असंख्य जीवित (सजीव) तथा अजीवित (निर्जीव) वस्तुओं से भरी पड़ी है, और पृथ्वी पर पाये जाने वाले समस्त जीवों में से मनुष्य सबसे भिन्न प्राणी है। ज्ञान की भूख अथवा उत्सुकता मानव को सभी जीवों से भिन्न बनाती है। उत्पत्ति के काल से ही मनुष्य प्रकृति के रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक रहा हैं, इसी उत्सुकता के कारण विज्ञान का जन्म हुआ। विज्ञान की अनेक शाखाएँ हैं, जिनमें से जीव विज्ञान सबसे प्रमुख शाखाओं में से एक है। जीव विज्ञान या बायोलॉजी, जीवों और उनकी संरचना, विकास, विशेषता, आचरण, और अन्य जीवों के बीच संबंधों का अध्ययन करता है। जीव विज्ञान की शाखाएँ विभिन्न पहलुओं को समझने में हमें सक्षम बनाती हैं।  इस लेख में हम जीव विज्ञान को विस्तार से समझने के लिए ब्रांच ऑफ बायोलॉजी का अध्ययन करेंगे और जानेंगे कि जीव विज्ञान की शाखाएँ कौन कौन सी हैं और उनके जनक के बारे में।

जीव विज्ञान क्या है? – What is Biology In Hindi

बायोलॉजी को समझने से पहले हम थोड़ा विज्ञान के बारे में समझते हैं। “प्रेक्षण, अवलोकन, प्रयोग, और निष्कर्ष के आधार पर सुसंगठित और गतिशील ज्ञान को विज्ञान कहा जाता है।” अन्य शब्दों में विज्ञान, किसी भी विषय का सुव्यवस्थित एवं क्रमबद्ध ज्ञान है। जैसे-जैसे विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि होती गयी, विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का भी विकास होता गया। भौतिकीय विज्ञान और जीव विज्ञान ये दोनों प्राकृतिक विज्ञान की शाखाएँ हैं।
1. भौतिकीय विज्ञान – इसके अन्तर्गत भैतिकी, रसायन विज्ञान, भू-गर्भ विज्ञान, मौसम विज्ञान, खगोल विज्ञान आदि आते हैं।
2. जीव विज्ञान (biology) – जीव विज्ञान का शाब्दिक अर्थ जीवन का विज्ञान है, इसके अन्तर्गत जीवों की संरचना, उत्पत्ति, विकास, जैविक क्रियाओं तथा कार्यों का अध्ययन किया जाता हैं।

सर्वप्रथम बाॅयोलाॅजी शब्द का प्रयोग लैमार्क तथा ट्रैविरेनस ने 1802 में किया। इसके पहले जन्तु विज्ञान (Zoology) तथा वनस्पति विज्ञान (Botany) शब्द प्रचलन में थे। बाॅयोलाॅजी को विज्ञान की एक अलग शाखा बनाने का श्रेय महान् दार्शनिक अरस्तू (Aristotle) को जाता है। इसी बजह से अरस्तू को जीव विज्ञान का पिता (father of biology) कहा जाता हैं।

जीव विज्ञान की शाखाएँ – Branches Of Biology In Hindi

जीव विज्ञान की शाखाएँ - Branches Of Biology In Hindi

जीव विज्ञान एक विस्तृत विज्ञान है, जिसके अन्तर्गत मूलरूप से पौधों तथा जन्तुओ का अध्ययन किया जाता है। जन्तुओं के अध्ययन को प्राणी या जन्तु विज्ञान (Zoology) तथा वनस्पति अथवा पादपों के अध्ययन को वनस्पति विज्ञान (Botany) कहते हैं। अरस्तू को जन्तु विज्ञान का जनक (father of Zoology) तथा थियोफ्रेस्टस को वनस्पति विज्ञान का जनक (father of botany) कहा जाता है।

बायोलॉजी की प्रमुख शाखाएं – Main Branches of Biology in Hindi

विस्तृत जीव विज्ञान का सुविधाजनक रूप से अध्ययन करने के लिए इसे अनेक शाखाओं में बाँटा गया है। जीव विज्ञान की अधिक प्रमुख शाखाएँ निम्नलिखित हैं:

  • माइक्रोबायोलॉजी (Microbiology) – इसके अन्तर्गत सूक्ष्म जीवों का अध्ययन किया जाता है। सूक्ष्म विज्ञान का पिता लुईस पाश्चर को कहा जाता है।
  • आनुवंशिकी (Genetics) – इसके अन्तर्गत हम जीवों से समानता, भिन्नता तथा आनुवंशिक विधियों का अध्ययन करते हैं।
  • वर्गिकी (Taxonomy) – जीव विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत जीवों की खोज, पहचान, नामकरण तथा वर्गीकरण किया जाता है।
  • एनाटॉमी (Anatomy) – शारीरिकी विज्ञान अर्थात एनाटॉमी के अन्तर्गत जीवों की आन्तरिक संरचना का अध्ययन किया जाता है।
  • आकृति-विज्ञान (Morphology) – जीव विज्ञान की एक शाखा आकृति-विज्ञान के अंतर्गत किसी जीव की आकृति, उसकी संरचना और विशिष्ट संरचनात्मक गुणों का अध्ययन किया जाता है।
  • कोशिका विज्ञान (Cell Biology or Cytology) – साइटोलॉजी के अन्तर्गत जीवित कोशिकाओं की संरचना, कार्य, प्रजनन तथा कोशिका चक्र का अध्ययन किया जाता हैं।
  • जीव रसायन (Biochemistry) – बायोकेमिस्ट्री के अन्तर्गत जीवित कोशिकाओं तथा जीवों के शरीर में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ जैसे- कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, प्रोटीन, एन्जाइम, हार्मोन आदि का अध्ययन किया जाता है।
  • आण्विक जीव विज्ञान (Molecular biology) – जीव विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत आनुवंशिक पदार्थ अथवा DNA एवं RNA की संरचना तथा कार्य का अध्ययन किया जाता हैं।
  • भ्रूणिकी (Embryology) – इसके अन्तर्गत जीवों में युग्मकों के निर्माण, निषेचन, जाइगोट तथा भ्रूण की संरचना तथा कार्य का अध्ययन किया जाता है।
  • पारिस्थितिकी (Ecology) – यह जीव विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत जीवों के आपसी तथा वातावरण के साथ संबंधों का अध्ययन किया जाता है।
  • जीवाश्म विज्ञान (Paleontology) – इसके अन्तर्गत प्राचीन काल के पौधों तथा जन्तुओं के जीवाश्म का अध्ययन किया जाता हैं।

(यह भी जानें: मानव त्वचा की संरचना, लेयर और रोग…)

केवल वनस्पति विज्ञान या पादप विज्ञान से संबंधित शाखाएँ – Branches of Botany in Hindi

Branches of Botany in Hindi

  • ऐग्रोस्टोलाॅजी (Agrostology) – घासों का अध्ययन।
  • ऐग्रोबाॅयोलाॅजी (agrobiology)  – पादप जीवन एवं पादप पोषण से संबंधित मात्रात्मक अध्ययन।
  • बैक्टीरियोलाॅजी (Bacteriology) – जीवाणुओं का अध्ययन।
  • एथनोबाॅटनी (Ethnobotany) – आदिमानव एवं पादपों के मध्य पारस्परिक संबंध का अध्ययन।
  • फलोरीकल्चर (Floriculture) – सजावटी फूल वाले पौधो की खेती से संबंधित अध्ययन।
  • माईकोलाॅजी (Mycology) – कवकों का अध्ययन।
  • फाइकोलॉजी (Phycology) – शैवालों का अध्ययन।
  • ओलेरीकल्चर (Olericulture) – सब्जियों की खेती से संबंधित अध्ययन।
  • पोमोलॉजी (Pomology) – फलों का अध्ययन।
  • लाईकेनोलाॅजी (Lichenology) – लाइकेनों का अध्ययन।
  • टेरिडोलॉजी (Pteridology) – फर्न और अन्य टेरिडोफाइट्स का वैज्ञानिक अध्ययन।

केवल जन्तु विज्ञान या प्राणी विज्ञान की शाखाएँ – Branches of Zoology in Hindi 

केवल जन्तु विज्ञान या प्राणी विज्ञान की शाखाएँ - Branches of Zoology in Hindi 

  • एन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) – मानव एवं मानवजाति का अध्ययन।
  • डर्मेटोलॉजी (Dermatology) – जन्तु त्वचा संबंधी अध्ययन।
  • एन्टोमाॅलाॅजी (Entomology) – कीटों का अध्ययन।
  • इथोलोजी (Ethology) – जन्तु व्यवहार का अध्ययन।
  • यूजेनिक्स (Eugenics) – आनुवंशिकी नियमों के माध्यम से मानव जाति में सुधार का अध्ययन।
  • हिमैटोलॉजी (Hematology) – ब्लड अर्थात खून का अध्ययन।
  • हरपेटोलाॅजी (Herpetology) – सरी सृपों का अध्ययन।
  • इक्थियोलाॅजी (Ichthyology) – मछलियों का अध्ययन।
  • मैमोलॉजी (Mammalogy) – स्तनधारियों का वैज्ञानिक अध्ययन।
  • मायोलॉजी (Myology) – मांसपेशी प्रणाली (मांसपेशियों की संरचना, कार्य और रोगों) का अध्ययन।
  • मायरमेकोलॉजी (Myrmecology) – चीटियों का अध्ययन।
  • ओफियोलाॅजी (Ophiology) – साँपों का अध्ययन।
  • आर्निथोलाॅजी (Ornithology) – पक्षियों का अध्ययन।
  • साॅरोलाॅजी (Saurology) – छिपकलियों (lizards) का अध्ययन।

(यह भी जानें: अल्कोहल: सैकड़ो वर्षों तक मृत शरीर को खराब होने से बचाने वाला परिरक्षक…)

जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाओं के जनक – Father of Different Branches of Biology in Hindi

  • जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क ने 1802 में किया।
  • अरस्तू को जीव विज्ञान और जंतु विज्ञान का जनक कहा जाता है।
  • वनस्पति विज्ञान के जनक (father of botany) थियोफ्रेस्टस को कहा जाता है
  • भारतीय सर्जरी के पिता सुश्रुत को कहा जाता हैं।
  • हिप्पोक्रेटस को चिकित्सा विज्ञान का पिता (father of medical science) कहा जाता हैं।
  • एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक को सूक्ष्म विज्ञान का पिता (father of microbiology) कहा जाता हैं।
  • कार्ल लिनिअस आधुनिक वनस्पतिशास्त्र (father of Modern Botany) और आधुनिक वर्गीकरण के पिता (father of Taxonomy) के माने जाते हैं।
  • एडवर्ड जेनर को इम्यूनोलॉजी (प्रतिरक्षा विज्ञान) का जनक कहा जाता है।
  • आनुवंशिकी या जेनेटिक्स के पिता ग्रेगर मेंडल हैं।
  • कोशिका विज्ञान के जनक (father of Cytology) रॉबर्ट हुक हैं।
  •  लुई पाश्चर, जीवाणु विज्ञान के जनक (father of bacteriology) के रूप में जाने जाते हैं।
  • भारतीय पारिस्थितिकी के जनक (father of Indian Ecology) रामदेव मिश्र हैं।

(यह भी जानें: डॉक्टर के प्रकार और उनकी डिग्री…)

Post Comment

You May Have Missed