कीमती धातु सोने के बारे में रोचक तथ्य 

शायद आप सोना (गोल्ड) धातु के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन इसके कुछ ऐसे रोचक तथ्य हैं, जो आपकी समझ को दूसरों की अपेक्षा काफी बढ़ा देगें।

24 कैरेट्स सोना, 100% शुद्ध, जबकि 18 कैरेट सोना 75% शुद्ध, 14 कैरेट सोना 58.5% शुद्ध, और 10 कैरेट सोना 41.7% शुद्ध होता है।

एक औंस, लगभग 28 ग्राम सोने को पीटकर 100 वर्ग फुट की चादर बनाई जा सकती है।

एक औंस (लगभग 28 ग्राम) गोल्ड को धागे के रूप में 5 मील (8 किलोमीटर) लंबाई तक खींचा जा सकता है।

2021 से चीन सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, और सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है।

सबसे बड़ा सोने का डला (nugget) "विश्वास का हाथ" (Hand of Faith) है, जिसे 1980 में ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया था। 

1912 तक के ओलंपिक स्वर्ण पदक शुद्ध सोने के बने होते थे। लेकिन अब इनमें कम से कम 92% चांदी और लगभग 6 ग्राम शुद्ध सोना उपयोग किया जाता है।

1980 से पहले नोबेल पुरस्कार पदक 23 कैरेट सोने के बनते थे। नए नोबेल पदक में 18 कैरेट हरे सोने (green gold) पर 24 कैरेट सोना चढ़ा होता है।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें।