आने वाले साल में लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण की पूरी कहानी

सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के मध्य से चंद्रमा गुजरता है. साल 2024 में 5 ग्रहण लगने वाले हैं।

सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है।

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से मेक्सिको, यूनाइट स्टेट्स, कनाडा में नजर आएगा। और स्पेन, यूनाइटेड किंग्डम, रूस, नॉर्व, आइसलैंड, आयरलैंड तथा फ्रांस में आंशिंक रूप से दिखेगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण के पाँच चरण होते हैं. सबसे पहले आंशिक ग्रहण शुरू होता है, जिसमें चंद्रमा, सूर्य को ढकना शुरू करता है। 

दूसरे चरण में पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होता है, जिसमें सूर्य को ढकने के बाद चंद्रमा का अंधकारमय हिस्सा दिखने लगता है और डायमंड रिंग जैसा इफेक्ट दिखाई देता है। 

तीसरे चरण में पूर्ण सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होता है। आसमान में अंधकार छा जाता है और तापमान घटने लगता है। 

चौथा चरण पूर्ण ग्रहण समाप्त का होता है चंद्रमा दूर जाने लगता है, और सूर्य फिर से नजर आना शुरू हो जाता है। 

पांचवा चरण आंशिक ग्रहण समाप्ति का होता है। जैसे ही चंद्रमा सूर्य से हटकर बाहर जाता दिखाई पड़ता है, और ग्रहण समाप्त हो जाता है।

सूरज की रेडिएशन आंखों को डैमेज कर सकती है, अतः ग्रहण के दौरान आंखों को ढकें। जब तक चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को न ढक ले, तब तक सूर्य को नग्न आंखों से न देखें।   

2024 की साल, 25 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. इसके बाद 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, फिर सिंतबर और अक्टूबर के महीने में एकबार फिर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगेगा। 

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरुर करें।