जानें कीमती धातु सोने के बारे में रोचक तथ्य – What Is Gold Its Important Facts In Hindi

शायद आप सोना (गोल्ड) धातु के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन इसके कुछ ऐसे भी तथ्य और जरूरी जानकारियाँ हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि उल्कापिंडों या भूकंप से सोना बन सकता है? जी हाँ, यह सच है। यहाँ तक कि इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपके पास जो मौजूदा उपकरण है उसमें भी सोना है! आज इस लेख में हम आपको सोने पर ऐसे ही हैरान कर देने वाले तथ्य (Facts About Gold in Hindi) की जानकारी देंगे।

सोना क्या है – What is Gold in Hindi

सोना (गोल्ड) एक मूल्यवान कीमती धातु है। यह एक रासायनिक तत्व है, जिसे रसायन शास्त्र में Au से दर्शाया जाता है, जो लैटिन शब्द “ऑरम” (aurum) से लिया गया है। ऑरम (aurum) का अर्थ है “चमकदार सुबह” या “सूर्योदय की चमक”।  गोल्ड की परमाणु संख्या (atomic number) 79 है।

सोने के बारे में वैज्ञानिक तथ्य – Scientific Facts About Gold in Hindi

सोने के बारे में वैज्ञानिक तथ्य - Scientific Facts About Gold in Hindi

रासायनिक तत्व सोने/गोल्ड के बारे में कई दिलचस्प बातें हैं, जिनके बारे में आप इस लेख में जानेगें:

  1. सोना बिजली और ऊष्मा का अच्छा संवाहक या चालाक होता है।
  2. सोना चमकदार, मुलायम और डेंस (dense) धातु है। यह आघातवर्धनीय (malleable) भी है, जिसका अर्थ है कि इसे आसानी से पतली चादर या अन्य आकृतियों में ढाला जा सकता है।
  3. गोल्ड की इतनी पतली चादर बनाई जा सकती है कि यह पारदर्शी दिखाई दे। एक औंस, लगभग 28 ग्राम सोने को पीटकर 100 वर्ग फुट की चादर बनाई जा सकती है।
  4. 24 कैरेट्स के सोना, 100% शुद्ध सोना होता है। जबकि 18 कैरेट सोना 75 प्रतिशत शुद्ध, 14 कैरेट सोना 58.5 प्रतिशत शुद्ध, और 10 कैरेट सोना 41.7 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 100% शुद्ध सोना (pure gold) इतना मुलायम होता है, कि आप इसे हाथ से भी ढाल (mould) सकते हैं।
  5. साधारण पदार्थों (ordinary materials) को सोने में बदलने को क्राइसोपोइया (chrysopoeia) कहा जाता है।
  6. सोना एकमात्र ऐसी धातु है जो पीली या “सुनहरी” रंग की है। अन्य धातुओं का रंग भी पीला हो सकता है, लेकिन केवल ऑक्सीकरण होने या अन्य रसायनों के साथ प्रतिक्रिया करने के बाद।
  7. सोना आवर्त सारणी में D-Block का तत्व है, जिसका रासायनिक प्रतीक (chemical symbol) Au और परमाणु क्रमांक 79 है।
  8. Gold एक नोबल धातु (noble metal) है, क्योंकि हवा के संपर्क में आने पर सोने पर न तो जंग लगती हैं और न ही धूमिल (Tarnish) होता है।
  9. अन्य धातुओं की तुलना में, सोना अक्रियाशील और नॉनटॉक्सिक (Nontoxic) है। सोने को गलाने के लिए एक्वा रेजिया (Aqua Regia) नामक एसिड का उपयोग किया जाता है।
  10. सोने का गलनांक 1947 ºF या 1064 °C होता है।
  11. गोल्ड अत्याधिक तन्य धातु (extremely ductile metal) है। एक औंस (लगभग 28 ग्राम) गोल्ड को धागे के रूप में 5 मील (8 किलोमीटर) लंबाई तक खींचा जा सकता है।
  12. चूंकि गोल्ड लगभग अविनाशी (indestructible) है, इसलिए इस कीमती धातु को पिघलाकर प्युरिफाई (purified) किया जा सकता है और पुन: उपयोग में लाया जा सकता है।
  13. प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले 92 तत्वों की दुर्लभता की सूची में गोल्ड 58 वें स्थान पर आता है। पृथ्वी पर सबसे दुर्लभ तत्व ऑस्मियम (osmium), रोडियम (rhodium) और इरिडियम (iridium) जैसी धातु हैं।

(यह भी जानें: दिल/हृदय के बारे में मजेदार तथ्य…)

सोने के बारे में ऐतिहासिक तथ्य – Historical Gold Facts in Hindi 

सोने के बारे में ऐतिहासिक तथ्य - Historical Facts About Gold in Hindi

  1. एक कैरेट (carat) मूल रूप से प्राचीन व्यापारियों द्वारा इस्तेमाल किए गए कैरब बीज (carob seed) पर आधारित द्रव्यमान की एक इकाई (unit of mass) थी।
  2. सबसे पुरानी गोल्ड की वस्तु बुल्गारिया (Bulgaria) में खोजी गई थी। इस खोज से यह पता चला कि 6,500 साल पहले भी लोग इस धातु से सामग्री बनाते थे।
  3. 1980 में ऑस्ट्रेलिया में मेटल डिटेक्टर से खोजा गया सबसे बड़ा सोने का डला (nugget) “विश्वास का हाथ” (Hand of Faith) है। आप इसे लास वेगास के गोल्डन नगेट कैसीनो (Golden Nugget Casino) में देख सकते हैं।
  4. 1912 तक के ओलंपिक स्वर्ण पदक शुद्ध सोने के बने होते थे। लेकिन वर्तमान में ओलंपिक स्वर्ण पदकों में कम से कम 92% चांदी होना आवश्यक है और इन पर लगभग 6 ग्राम शुद्ध सोना चढ़ा होता है।
  5. 1980 से पहले नोबेल पुरस्कार पदक 23 कैरेट सोने से बनाया जाता था। नए नोबेल पुरस्कार पदक 18 कैरेट हरे सोने (green gold) से बने होते हैं, जिन पर 24 कैरेट सोना चढ़ा होता है।

सोने के बारे में वित्तीय तथ्य – Financial Facts About Gold In Hindi

  1. लिडिया के राजा क्रॉसस (Croesus) ने 540 ईसा पूर्व में पहली बार शुद्ध सोने के सिक्के बनाए।
  2. पहले सोना सबसे महंगी धातु हुआ करती थी, लेकिन 2018 में पैलेडियम ने सोने की कीमत को पीछे छोड़ दिया।
  3. सोने के बारे में सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि इसने हमेशा मुद्रास्फीति (beaten inflation) को हराया है और खुद को अब तक का सबसे अच्छा बचत विकल्प साबित किया है।
  4. पिछले 100 वर्षों से दक्षिण अफ्रीका सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देशा रहा था। लेकिन 2021 से चीन सोने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, इसके अलावा यह सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी रहा है।

(यह भी जानें: एसिटिक एसिड सूत्र, गुण, उपयोग और बनाने की विधि…)

गोल्ड से जुड़े मजेदार तथ्य – Fun Facts About Gold in Hindi

  1. सोने के समान दिखने के कारण, खनिज पाइराइट (mineral pyrite) को मूर्ख सोना (fool gold) कहा जाता है।
  2. तपेदिक (Tuberculosis) और रुमेटीइड गठिया (rheumatoid arthritis) से पीड़ितों को सूजन कम करने के लिए लिक्विड गोल्ड के इंजेक्शन (liquid gold injections) दिए जाते हैं।
  3. यदि सोने के आभूषण से आपको खुजली होती है, तो यह शुद्ध सोना नहीं है। सोना अक्रियाशील (non-reactive) है और त्वचा पर खुजली केवल प्रतिक्रिया (reaction) के कारण होती है।
  4. अंतरिक्ष वाहनों में सोने का उपयोग तापमान को स्थिर करने के साथ-साथ अवरक्त विकिरण को प्रतिबिंबित (reflecting) करने के लिए किया जाता है।
  5. F1 इंजन सोने से बने होते हैं। मैकलेरन के प्रतिष्ठित F1 इंजन की प्रत्येक कार में लगभग 16 ग्राम सोने का उपयोग किया जाता है।

(यह भी जानें: रासायनिक यौगिकों के नाम और केमिकल फार्मूला…)

Leave a comment