8 Best Indoor Trees

घर के कमरे को बनाएं हरा-भरा

Arrow
Arrow

क्या आप अपना इनडोर गार्डन तैयार करना चाहते हैं? यदि हाँ, तो बड़े इनडोर पेड़ और बेडरूम पौधे घर को अधिक प्राकृतिक बनाएँगे।

हम बात कर रहें हैं उन 8 बेस्ट इनडोर पेड़ के बारे में, जिन्हें आप खरीदकर गमलों में लगा सकते हैं, तो आइये जानते हैं।

फिडल लीफ फिग

यह चौड़ी पत्ती वाला सुंदर इंडोर ट्री बेहद लोकप्रिय है। यदि इस प्लांट को नियमित पानी नहीं मिलता है, तो यह पत्तियां गिराना शुरू कर देगा।

एलीफैंट इयर

यह बड़े दिल के आकार के पत्ते वाला इंडोर ट्री घर के अंदर अप्रत्यक्ष प्रकाश में उग सकता है। इसे नमी प्रदान करने के लिए पत्तियों पर पानी का स्प्रे करें।

वीपिंग फिग

इस पौधे की सुंदर, थोड़ी धनुषाकार शाखाएँ इसे सबसे लोकप्रिय इनडोर पेड़ बनाती हैं। अच्छी ग्रोथ के लिए इसे दरवाजे और हीटिंग वेंट से दूर रखें।  

रबर का पेड़

घर के अन्दर किसी भी कमरे में उगने वाला यह बेस्ट इंडोर प्लांट है। यह सीधी धूप पसंद नहीं करता है। 

एरेका पाम

यह घर के अंदर 6 से 7 फीट तक लंबा हो सकता है। यह गर्मियों में हल्की नमी पसंद करता है, लेकिन सर्दियों में मिट्टी सूखने पर ही पानी दें।

बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़

अप्रत्यक्ष धूप और सप्ताह में एक बार पानी देने के साथ यह एक बेस्ट इंडोर पेड़ है। यह आमतौर पर लगभग छह फीट लंबे होते हैं।

मेजेस्टी पाम

धीमी गति से बढ़ने वाला यह पाम ट्री उज्ज्वल अप्रत्यक्ष प्रकाश में बेहतर ग्रोथ करता है।

अम्ब्रेला ट्री

यह चमकदार पत्तियों के साथ एक आकर्षक इनडोर पेड़ है। इसे फ़िल्टर्ड प्रकाश में उगाया जाता है।

अगर आपको इस स्टोरी में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो स्टोरी को शेयर जरूर करें।