मनुष्य के दांत कितने प्रकार के होते हैं? दांत के भाग और उनके कार्य – Types Of Teeth And Their Functions In Hindi

मनुष्य के दांत कितने प्रकार के होते हैं? अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाने वाला प्रश्न है। दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, जो भोजन को काटने, छोटे टुकड़ों में तोड़ने और चबाने का काम करते हैं। यह न सिर्फ खाने पीने के लिए, बल्कि सुंदरता के लिहाज़ से भी काफ़ी जरूरी होते हैं। दांत बचपन से लेकर बुढ़ापे तक दो बार टूटकर गिरते हैं। बचपन में उगने वाले दांतों को दूध के दांत कहा जाता है। दांत कितने प्रकार के होते हैं? इस सवाल का जवाब आपको इस लेख में मिलेगा। आइये जानते हैं दांत के प्रकार (Types Of Teeth In Hindi) और उनके नाम तथा कार्य के बारे में। इसके अलावा आप दांत के भाग तथा उनसे संबंधित कुछ सवालों के बारे में भी जानेंगे।

मनुष्य के दांत के प्रकार और कार्य – Types Of Teeth And Their Work In Hindi

दांतों के प्रकार और उनके कार्य - Types Of Teeth And Their Work In Hindi

आमतौर पर मनुष्य के दांत चार प्रकार के होते हैं:-

  1. कृन्तक/छेदक दांत (Incisor)
  2. रदनक/भेदक दांत (Canine)
  3. अग्रचर्वणक दांत (Premolar)
  4. चर्वणक दांत (Molar)

(यह भी जानें: दिल/हृदय के बारे में मजेदार तथ्य…)

कृन्तक/छेदक दांत – Incisor Teeth In Hindi

कृन्तक/छेदक दांत - Incisor Teeth In Hindi

दांत के प्रकार की लिस्ट में प्रथम कृन्तक दांत, जिसे इंसाइजर कहा जाता है, यह मुंह के आगे की ओर के दांत होते हैं। इनकी संख्या 8 होती है, जिनमें से 4 ऊपर की ओर के जबड़े में तथा 4 नीचे के जबड़े में होते हैं। यह दांत आकार में चौड़े तथा धारदार होते हैं, जो हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। मुंह खोलने पर यह दांत सामने की ओर दिखाई देते हैं।

इंसाइजर दांतों का प्रमुख कार्य भोजन को पकड़ने काटने और कुतरने का होता है, जिससे खाना को छोटे-छोटे भाग में तोड़ा जाता है।

रदनक/भेदक दांत – Canine Teeth In Hindi

रदनक/भेदक दांत - Canine Teeth In Hindi

कैनाइन दांत नुकीले होते हैं, जो इंसाइजर के लेफ्ट और राइट दोनों साइड पाए जाते हैं। इन दांतों की कुल संख्या 4 होती हैं, जिसमें 2 नीचे की ओर तथा 2 ऊपर की ओर होते हैं।

भेदक दांत का प्रमुख कार्य भोजन को चीरने और फाड़ने का होता है। जब हम ऊपर वाले जबड़े और नीचे वाले जबड़े को आपस में लाते हैं, तब कैनाइन दांत हमारे मुंह को बंद करने में सहायता करते हैं।

अग्रचर्वणक दांत – Premolar Teeth In Hindi  

अग्रचर्वणक दांत - Premolar Teeth In Hindi  

अग्रचर्वणक दांत, इन्हें प्रीमोलर कहा जाता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है अग्रचर्वणक अर्थात आगे की ओर चबाने वाले दांत। इन दांतों का आकार चौकोर होता है, यह किनारे से चपटे होते हैं तथा दांतो की सतह खुरदरी होती है। मुंह में प्रीमोलर दांतों की कुल संख्या 8 होती है जिसमें से 4 दांत निचले जबड़े में होते हैं और 4 दांत ऊपरी जबड़े में होते हैं।

प्रीमोलर दांतों का प्रमुख कार्य भोजन को चबाना और भोजन को पीसकर आपस में मिलाना होता है।

चर्वणक दांत – Molar Teeth In Hindi

चर्वणक दांत - Molar Teeth In Hindi

चर्वणक दांत, इन्हें मोलर कहा जाता है। दांत के यह प्रकार अग्रचर्वणक दाँतों के पीछे अर्थात हमारे मुख के सबसे लास्ट में होते हैं। यह दांत चौकोर और धारदार होते हैं और इनकी सतह खुरदरी होती है। मोलर दांतों की संख्या 12 होती है। हालाँकि उम्र के अनुसार यह संख्या कम या ज्यादा हो सकती है। वयस्क मनुष्य के मुंह में निचले जबड़े में 6 और ऊपरी जबड़े में भी 6 चर्वणक दांत होते हैं।

भोजन को शरीर तक पहुँचाने में मोलर दांतों का सबसे प्रमुख योगदान होता है। यह भोजन को अच्छी तरह चबाकर, कुचलकर और छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर लार के साथ मिक्स करते हैं, जिससे वह भोजन नली के द्वारा पेट में पहुँचता है। चर्वणक दांत भोजन का 50% पाचन मुंह में ही कर देते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है।

मनुष्य के दांत कितने प्रकार के होते हैं? इसका जवाब जानने के बाद आइये अब जानते हैं, दांत के कितने भाग होते हैं?

(यह भी जानें: स्किन पिगमेंट क्या होते हैं: त्वचा वर्णक के प्रकार, महत्व और रोग…)

दांत के भाग – Parts Of Tooth In Hindi 

दांत के भाग - Parts Of Tooth In Hindi 

सामान्यतौर पर दांत के प्रमुख दो भाग होते हैं:-

  1. बाहरी भाग (Enamel)
  2. आंतरिक भाग (Dentine)

बाहरी भाग – Enamel In Hindi 

दांत के बाहरी भाग को इनेमल कहा जाता है यह एक पतला आवरण होता है, जो कठोर ऊतकों से बना होता है यह भाग दांत को अधिक ठंडा या गर्म और खट्टी चीजों से बचाता है अर्थात यह दांतों के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करता है, जो उन्हें किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाता है। हमारे दांतों का सफ़ेद रंग इनेमल के कारण ही दिखाई देता है।

आंतरिक भाग – Dentine In Hindi 

इनेमल की परत के नीचे पाए जाने वाले भाग को डेन्टाइन (Dentine) कहा जाता है। यह दांत आंतरिक हिस्सा होता है, जिसमें छोटी-छोटी नसें होती है। जब दांतों का भारी भाग अर्थात इनेमल की परत कमजोर हो जाती है, तब ठंडा या गर्म खाने पर झनझनाहट या दर्द होने लगता है।

(यह भी जानें: एंजाइम क्या होते हैं, प्रकार, कार्य और महत्व…)

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर – Related FAQ And Their Answer In Hindi 

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न और उनके उत्तर - Related FAQ And Their Answer In Hindi 

प्रश्न: मनुष्य के दांत कितने होते हैं?

उत्तर: एक सामान्य मनुष्य के 32 दांत होते हैं, लेकिन उम्र के अनुसार इनकी संख्या अलग अलग हो सकती है। जैसे एक छोटे बच्चे के 20 दांत होते हैं और जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती है, साथ ही दांतो की संख्या भी बढ़ती है, जो कि 32 तक हो जाती है।

प्रश्न: मनुष्यों में कितने प्रकार के दांत होते हैं ?

उत्तर: आमतौर पर मनुष्यों में दांत के चार प्रकार होते हैं:-

  1. कृन्तक/छेदक दांत (Incisor)
  2. रदनक/भेदक दांत (Canine)
  3. अग्रचर्वणक दांत (Premolar)
  4. चर्वणक दांत (Molar)

प्रश्न: दांत किस चीज से बनते हैं?

उत्तर: बहुत से लोग दांतों को हड्डियों से बना हुआ समझते हैं लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है, मनुष्य के दांत कैल्शियम फास्फेट और अन्य खनिजों से बने होते हैं।

प्रश्न: क्या दांत टूट जाने के बाद पुनः विकसित हो सकते हैं 

उत्तर: आमतौर पर 7 से 8 साल की उम्र में बच्चों के दूध के दांत गिरते है, जो पुनः ऊगते हैं। लेकिन इससे बाद टूटने पर यह दोबारा नहीं ऊगते हैं। दातों में जैविक उत्तक नहीं होते हैं, जिसके कारण दांत के टूटने या सड़ने पर वह पुन: विकसित नहीं हो पाते है।

प्रश्न: दूध के दांत किसे कहते हैं?

उत्तर: जब किसी बच्चे के जन्म के बाद 6 से 8 महीने के भीतर जो दांत उगते हैं उन्हें दूध के दांत कहते हैं। यह दांत अस्थाई होते हैं बच्चों में दूध के दांतो की संख्या 20 होती है। 7 से 8 साल की आयु में यह दांत टूटने लगते है और स्थाई दांत आने लगते हैं।

(यह भी जानें: जीव विज्ञान की शाखाएँ और उनके जनक की पूर्ण जानकारी…)

अब तो आप समझ गए होंगे कि मनुष्यों में दांत कितने प्रकार के होते हैं, उनके नाम, कार्य और दांत के कितने भाग होते हैं। अगर हमारा आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर करें तथा लेख के संबंध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

Leave a comment