पौधे के प्रमुख भाग एवं उनके कार्य – Parts Of Plant And Their Functions In Hindi 

अक्सर आपने यह सुना होगा कि पेड़ पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हैं, और यह बात पूरी तरह सत्य है। पेड़ पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, यह हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। जीव विज्ञान की शाखा के अंतर्गत पेड़ पौधों से संबंधी जानकारी को वनस्पति विज्ञान में रखा गया है। यदि आप पौधों के जीवन चक्र को डिटेल में समझना चाहते हैं, तो आपको पौधे के प्रमुख भाग एवं उनके कार्य के बारे में जानना जरूरी है। आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पौधे के भाग एवं उनके कार्य (Parts Of Plant And Functions In Hindi) की जानकारी देते हैं।

पेड़-पौधों की उपयोगिता – Importance Of Plants In Hindi  

वनस्पति विज्ञान में पेड़-पौधों को एक जीवित प्राणी का दर्जा दिया गया है। यह ऑक्सीजन का एक मात्र स्रोत हैं। पौधे जैव-विविधता का संरक्षण, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं, साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करने के लिए ऑक्सीजन रिलीज करते हैं। हालाँकि शुद्ध वायु के अलावा पौधे हमें भोजन भी प्रदान करते हैं, जो जीवित रहने के लिए जरूरी है।

आइये अब हम जानते हैं, पौधे के प्रमुख भाग और उन सभी के कार्य के बारे में:

पौधे के भाग एवं उनके कार्य – Parts Of Plant And Their Function In Hindi

पौधे के प्रमुख भाग एवं उनके कार्य - Parts Of Plant And Their Function In Hindi

विज्ञान के क्षेत्र में, पौधों के अध्ययन को वनस्पति विज्ञान के रूप में जाना जाता है, इसके अध्ययन में हम पौधों के विभिन्न भाग और उनके कार्य की जानकारी प्राप्त करते हैं। मोटे तौर पर, पौधों की 2 मुख्य अंग प्रणाली (plant organ systems) होती हैं:

1) जड़ प्रणाली (root system) – जड़ प्रणाली में पौधे के सभी निचले भूमिगत भाग शामिल होते हैं, जो पानी और खनिजों को अवशोषित करने और स्टोर करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। उदाहरण: जड़ें, कंद और प्रकंद।

2) प्ररोह प्रणाली (shoot system) – प्ररोह प्रणाली में पौधे के तने, पत्तियाँ, फूल और फल सहित जमीन के ऊपर के सभी हिस्से शामिल होते हैं।

सामान्य तौर पर यदि हम पौधे के प्रमुख भाग की बात करें, तो इसमें जड़, तना और पत्तियां शामिल होती हैं, लेकिन इसके अलावा फूलों और फलों को भी शामिल किया गया है। आइये इन पौधे के भाग एवं उनके कार्य को विस्तार से जानते हैं।

(यह भी पढ़ें: जीव विज्ञान की शाखाएँ और उनके जनक की पूर्ण जानकारी…)

जड़ – Root Is Important Part Of Plant In Hindi 

जड़ - Root Is Important Part Of Plant In Hindi 

जड़ पौधे का वह भाग है, जो जमीन के अंदर स्थित होता है। यह पौधे का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, पौधे की ग्रोथ का सीधा संबंध उसकी जड़ों से होता है। जड़ के कई भाग होते हैं,जैसे: प्राथमिक जड़ें ( primary roots), पार्श्व जड़ें (lateral roots), जड़ बाल (root hairs), रूट कैप (cap), विभज्योतक (meristem) और संवहनी ऊतक (vascular tissues)। जड़ वाला भाग एक आवरण से ढंका हुआ होता है, जिसे रूट कैप कहते हैं।

जड़ों के कार्य – Work Of Roots In Hindi 

  • जड़ों का मुख्य कार्य मिट्टी से पानी और खनिजों को अवशोषित करके पौधे के सभी भागों तक पहुँचाना है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए भोजन को स्टोर करना।
  • पादप वृद्धि हार्मोन का उत्पादन करना।
  • पौधे को सहारा देना तथा पौधे और मिट्टी को जोड़कर रखना।
  • पुराने पौधे की जड़ों से नए पौधे विकसित करना।

तना – Stem Is Main Part Of Plant In Hindi 

तना - Stem Is Main Part Of Plant In Hindi 

स्टेम या तना जड़ों का ऊपरी और पौधे का मुख्य केंद्रीय भाग होता है, जो जमीन के ऊपर होता है। यह कुछ ऊंचाई तक जाकर दो भागों में विभाजित हो जाता है, जिसे नोड्स और इंटरनोड्स कहा जाता है। पौधे के जिस हिस्से में पत्तियां पाई जाती हैं, उन्हें नोड्स कहा जाता है तथा दो नोड्स के बीच के स्थान को इंटरनोड्स कहा जाता है।

तने के कार्य – Work Of Stem In Hindi 

  • तने का सबसे मुख्य कार्य जड़ों से भोजन, पानी और खनिज शर्करा को पौधे के सभी भागों तक पहुँचाना है।
  • भोजन को संग्रहित करना।
  • कलियों, फूलों, पत्तियों और फलों को समर्थन प्रदान करना।
  • पुराने पौधे के तने से नए पौधे विकसित करना।

(यह भी पढ़ें: तने के भाग, उसकी संरचना और कार्य…)

पत्तियां – Leaves Is Evergreen Part Of Plant In Hindi 

पत्तियां,पौधे के भाग एवं उनके कार्य - Leaves Is Evergreen Part Of Plant In Hindi 

लीफ या पत्तियां पौधे का मुख्य भाग होती हैं, जो उनके तने से जुड़ी हुई होती हैं और सबसे ऊपरी हिस्से पर पाई जाती हैं। एक पौधे में बहुत सी पत्तियां उगती हैं, एक पत्ती में मुख्य तीन भाग होते हैं, जिसमें उसका डंठल (petiole), आधार (leaf base) और लैमिना (lamina) या पत्ती का ब्लेड शामिल है।

पत्तियों के कार्य – Work Of Leaves In Hindi

  • इनका मुख्य कार्य प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से सूर्य के प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी की सहायता से पौधे के लिए भोजन बनाना है।
  • पत्तियों में हरा रंगद्रव्य क्लोरोफिल के कारण होता है जो प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में मदद करता है।
  • पत्तियाँ न केवल प्रकाश संश्लेषण में, बल्कि पौधों से पानी के वाष्पोत्सर्जन में भी भूमिका निभाती हैं।
  • कुछ पौधों की पत्तियां पानी को संगृहीत करती हैं तथा कुछ भोजन को स्टोर करके रखती हैं।
  • बेल के रूप में चढ़ाई करने वाले पौधे की पत्तियां, इन्हें बढ़ने में सहायता और सुरक्षा प्रदान करती हैं।
  • कुछ पौधों की पत्तियां नया पौधा उगने में भी मदद करती हैं।

(यह भी पढ़ें: पत्ती के भाग, प्रकार और कार्य….)

फूल – Flower Is Colorful Part Of Plants In Hindi 

फूल - Flower Is Colorful Part Of Plants In Hindi 

फूल पौधे की विकसित अवस्था के बाद ये प्रजनन संरचना के रूप में उत्पन्न होने वाला भाग है। फूल कलरफुल और आकर्षक होने के साथ पौधे का सबसे सुन्दर भाग होते हैं। एक फूल में चार मुख्य भाग होते हैं:

  1. बाह्यदल (Sepals):- फूल के हरे भाग जो पंखुड़ियों के नीचे पाए जाते हैं, यह फूलों की नाजुक कलियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  2. पंखुड़ियाँ (Petals):- बाह्यदलों के ऊपर फूल के रंगीन भाग पाए जाते हैं, उन्हें पंखुडियां कहा जाता है। यह परागण में मदद करती हैं ।
  3. पुंकेसर (Stamen):- यह पौधे का नर प्रजनन भाग होता है, जो परागकोश और एक तंतु से मिलकर बना होता है।
  4. कार्पेल (Carpel):- कार्पेल, जिसे स्टिग्मा (stigma) भी कहा जाता है। यह पौधे का मादा प्रजनन भाग हैं, जो बीजों का निर्माण करते हैं।

फूलों के कार्य – Work Of Flowers In Hindi 

  • फूलों का मुख्य कार्य पौधों में परागण करना है, जिससे फलों का निर्माण होता है।
  • यह पौधों के लैंगिक प्रजनन में सहायता करते हैं।
  • फूल पक्षियों, मधुमक्खियों और तितलियों जैसे परागण एजेंटों को आकर्षित करते हैं।

(यह भी जानें: फूलों के विभिन्न भाग और उनके कार्य…)

फल – Fruit Is Taste Part Of Plants In Hindi 

फल पौधे के भाग एवं उनके कार्य - Fruit Is Taste Part Of Plants In Hindi 

आमतौर पर फल, एक फूल वाले पौधे के परिपक्व अंडाशय वाले भाग होते हैं, जो पौधे के जीवन चक्र को पूरा करते हैं। निषेचन के बाद फूलों द्वारा फलों का निर्माण किया जाता है। यह स्वाद में खट्टे और मीठे होते हैं, जो विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं।

फल का कार्य – Work Of Fruits In Hindi 

  • फल का मुख्य कार्य पौधे के नए बीज प्रदान करना होता है।
  • फल बीजों का सुरक्षा आवरण का कार्य करते हैं, जिससे वह अच्छी तरह से परिपक्व हो सकें।
  • बीजों द्वारा नए पौधों के विस्तार में सहायता करना।

(यह भी पढ़ें: बीज अंकुरण के लिए क्या जरूरी है, जानें आवश्यक परिस्थितियां…)

इस लेख में आपने पौधों के भाग एवं उनके कार्य की जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है हमारा लेख आपको अच्छा लगा। इस लेख के सम्बन्ध में आपके जो भी सुझाव हैं, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। पोस्ट शेयर करें, हमारे facebook page को like करे तथा youtube chenal subscribe करें।

Leave a comment